रहसू बाजार। स्थानीय बाजार में रविवार को बिजली निगम की तरफ से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बिजली बकाएदारों से 70 हजार रुपये की राजस्व वसूली की। इसके अलावा 10 बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
जेई सरताज अली ने बताया कि उपभोक्ताओं से बिल बकाए में 70 हज़ार रुपये की राजस्व की वसूली की गई। इसके अलावा बिजली के 10 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान जेई की एक दुकानदार से बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जेई को पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर कनेक्शन काटा गया।