सपहा/कसया। बिजली बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन बृहस्पतिवार को काटा गया। कसया तहसील क्षेत्र के गांव मैनपुर, दिन्नापट्टी, शिवपट्टी, निगापट्टी, हतवा समेत नपा कुशीनगर के वार्ड नंबर आठ पंडित राजमंगल पांडेय नगर के (सपहा, मुरलीपट्टी) में बिजली विभाग ने बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई हुई। 50 हजार से अधिक बिजली बिल बकायेदारों के 50 से अधिक लोगों का कनेक्शन काटा गया।
बिजली विभाग की टीम ने गांवों में सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया की जांच की। टीम ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। जिन 50 उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया था उनके कनेक्शन तत्काल काट दिए गए साथ ही सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के लिए कहा।विद्युत उपकेंद्र गोपालगढ़ के जेई योगेश गुप्ता के नेतृत्व में बिजलीकर्मी तारिकेश, जयप्रकाश श्रीवास्तव, आलोक प्रताप राव ने गांवों आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई बकायादार बिजली का उपयोग करते पाए गए।