फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का हर स्तर पर होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने जहां निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की, वहीं इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट का हर स्तर पर विरोध करने की बात कही।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी अभय प्रताप ने कहा कि इन नियमों के माध्यम से कैप्टिव पाॅवर के दायरे को अत्यधिक व्यापक बना दिया गया है, जिससे बड़े औद्योगिक उपभोक्ता बड़ी संख्या में डिस्कॉम से बिजली खरीदने के बजाय कैप्टिव स्रोतों से बिजली लेना शुरू कर देंगे। इससे डिस्कॉम की बिजली बिक्री में भारी गिरावट आने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि बिजली के निजीकरण को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राम करन ने कहा कि झूठे आंकड़ों के आधार पर विद्युत निगमों के निजीकरण की साजिश की जा रही है। इसके विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल लाकर माहौल को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर अमित सिंह, मुकेश गुप्ता, भागीरथी प्रसाद, संतोष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें