फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

- कप्तानगंज व रामकोला क्षेत्र के कई गांवों में हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कसया से रामकोला होते हुते गिदहा चक बैरिया तक जाने वाली 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर शनिवर को रामकोला कस्बे के पास पेड़ गिर गया। इसके कारण चार घंटे तक रामकोला व कप्तानगंज कस्बा समेत तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने गिरे पेड़ को हटवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

रामकोला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि दिन में सवा एक बजे के करीब रामकोला कस्बे के पास एचटी लाइन पर एक पेड़ गिर गया। कसया-रामकोला- कप्तानगंज- गिदहा चक बैरिया जाने वाली 33 हजार वोल्ट की इस लाइन में फाल्ट के चलते रामकोला, कप्तानगंज और गिदहा चक बैरिया उपकेंद्र की सप्लाई बंद हो गई। पेड़ को काटकर लाइन से हटाया गया तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान इंजीनियर अरविन्द त्रिगुणायत, बीके पांडेय, अर्जुन राव, अंगद प्रजापति, बलवंत सिंह, राजेश, रामविलास खरवार, विजय कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें