फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष ने नहीं दिया जवाब, शासन ने भेजा दोबारा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष ने नहीं दिया जवाब, शासन ने भेजा दोबारा पत्र
विज्ञापन

- नगर पंचायत अध्यक्ष खड्डा पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। नगर पंचायत खड्डा के अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों का तीन माह बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इस मामले में शासन ने डीएम को दोबारा पत्र भेजकर कारण सहित आख्या तलब की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत खड्डा की अध्यक्ष रूखसाना लारी के विरुद्ध 12 सभासदों ने वित्तीय व नियम विरुद्ध कार्य कराने, जमीन से संबंधित अनियमितता के कई गंभीर आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। जांच में पांच बिंदुओं पर दोष सिद्ध होने के उपरांत डीएम ने अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अपनी संस्तुति सहित रिपोर्ट शासन को मार्च में भेज दी थी। इस पर शासन ने 10 मार्च को डीएम के माध्यम से अध्यक्ष को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था परंतु अध्यक्ष ने अब तक शासन को जवाब नहीं भेजा है। अब शासन के उप सचिव राजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने डीएम को दोबारा पत्र भेजकर एक सप्ताह के अंदर अध्यक्ष का प्रति उत्तर प्राप्त करने तथा सभी तथ्यों की आख्या संस्तुति सहित भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें