फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माइक में उतरा करंट, युवक झुलसा

Sat, 04 Oct 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौरा खास थाना के जौरा बाजार में बृहस्पतिवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा हो गया। आरती के समय माइक में करंट उतरने से एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन

चौरा खास थाना के जौरा बाजार स्थिति दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा हो गया। आरती के समय माइक में करंट उतरने से एक युवक झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। चौरा थाना क्षेत्र के जौरा बाजार में दुर्गा माता की प्रतिमा बैठाई गई है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे आरती के समय पहवरिया गांव थाना कपरवार घाट जिला गोरखपुर निवासी 18 वर्षीय समूज पुत्र मेवा साहनी जौरा बाजार निवासी अपने मौसा जनार्दन उर्फ कलक्टर के घर आया था। समूज साहनी भी वहां मौजूद था। डीजे वाला यह कहकर वहां से चला गया कि पंडित जी माइक मांगे तो दे देना। समूज साहनी ने जैसे ही माइक से हेलो बोला अचानक माइक में करंट दौड़ गया। करंट लगने से समूज जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें