फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दलीय प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। नगर पंचायत के चुनावी समर में भाजपा, सपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पहली बार आम आदमी और एआईएमआईएम ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। इसलिए चुनाव रोचक हो गया है। कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी ठीक स्थिति में हैं, जो दलीय प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
कप्तानगंज नगर पंचायत से राधेकृष्ण खेतान, नाथूलाल खेतान, अशोक अग्रहरि, विजय खेतान 2000, सुशीला खेतान और आभा गुप्ता अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। भाजपा ने इस बार पूर्व अध्यक्ष सुशीला खेतान को अपना प्रत्याशी बनाया है। निषाद पार्टी से पूर्व अध्यक्ष आभा गुप्ता और सपा से रीना देवी प्रत्याशी हैं। एआईएमआईएम से इफ्फत जहां, आम आदमी पार्टी से चंदा देवी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहली बार गोलू मिश्रा ने अपनी माता मंजू देवी को मैदान में उतारा है। निषाद समाज से रामचंद्र निषाद ने अपनी पत्नी किसमती देवी को निर्दलीय प्रत्याशी बनाकर चुनावी रणभूमि को रोमांचक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते सपा और भाजपा प्रत्याशियों में बड़े नेता भी चुनाव प्रचार में आ रहे थे। इस तरह प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवार चिंता का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें