परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लखिमा टोला शितलापुर सिवान में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौबे निवासी बबलू राय (22) सोमवार की देर रात घर से निकल गया। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। मंगलवार की सुबह उसका शव लखिमा टोला शितलापुर के सिवान में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार उसकी मौत विद्युत तार की चपेट में आने से हुई है। तार काफी नीचे लटक गया है, जो उसके चेहरे से छू गया और करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उप निरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद