फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकर लगवाने आगे आ रहे हें बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगवाने आगे आ रहे हैं बुजुर्ग
विज्ञापन

पडरौना। सोमवार को जिला अस्पताल और शहर के सरकारी अस्पतालों सहित कुल 72 केंद्रों पर कोविड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर शाम तक 4719 लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगवाने वालों में युवाओं से अधिक उत्साह बुजुर्ग व्यक्तियों में दिखा। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3434 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और गायत्रीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी 14 सीएचसी के अंतर्गत कुल 72 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को 8640 लोगों को पहला और 955 को दूसरा टीका लगाया जाना था। इनमें शाम तक 33 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 109 को दूसरी डोज दी गई। इसी तरह 143 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली व 426 को दूसरी डोज लगी। 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रस्त 565 लोगों को पहला व नौ को दूसरा टीका लगाया गया। इन्हीं केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के 3407 लोगों ने पहली और 27 ने दूसरी डोज ली। इस तरह 4148 लोगों को पहला व 571 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार 9595 लोगों में कुल 4719 लोगों का सोमवार की शाम तक टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें