फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सील ओटी का ताला तोड़कर बुजुर्ग का किया ऑपरेशन, मौत

Sun, 22 Mar 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड़डा के क्षेत्र के आयुष्मान हा​स्पिटल में मरीज की मौत के बाद जांच करतीं पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिय
विज्ञापन
खड्डा। सील ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का ताला तोड़कर ऑपरेशन के बाद शनिवार को बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत गंभीर देख अस्पताल के डॉक्टर ने तुर्कहा सीएचसी भेज दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अस्पताल संचालक सहित सभी कर्मचारी भाग गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए जा रहे निरोधात्मक अभियान की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा के (चनरहा टोला) निवासी 65 वर्षीय आटेलाल कुशवाहा की तबीयत खराब हो गई थी। एक सप्ताह पहले परिजन उन्हें खड्डा कस्बे के आयुष्मान हास्पिटल ले गए। वहां डॉक्टर ने अस्पताल के सील ओटी का ताला तोड़कर ऑपरेशन किया। परिजनों ने बताया कि गलत ऑपरेशन के चलते शनिवार को अच्छेलाल की तबीयत बिगड़ने लगी। आटेलाल के पुत्र राजू ने बताया कि अस्पताल चलाने वाले रामप्रवेश निवासी ग्राम भजन छपरा थाना खड्डा ने एक लाख रुपये में ऑपरेशन करने व ठीक करने का झांसा दिया था। उनसे रुपये भी ले लिए और गलत ऑपरेशन कर दिया, जिससे पिताजी की मौत हो गई। कुछ समय तक जिंदा होने की बात कहते रहे। बाद में दीवार फांदकर यह कहते हुए भाग गए कि मौत हो गई है। लाश ले जाओ। बुजुर्ग की मौत की सूचना पर आए तुर्कहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पीएन गुप्ता ने जांच की। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई और अस्पताल की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0
करीब दिन पहले सील हुआ था ओटी
खड्डा। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को अवैध पाते हुए ओटी को सील कर दिया था। शनिवार को तुर्कहां सीएचसी प्रभारी पहुंचे तो सील ओटी का ताला टूटा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम सील टूटी देख भौचक रह गई। इस कमरे के दरवाजे का कब्जा भी टूटा मिला। उसमें लगा ताला फर्श पर पड़ा था। तुर्कहा के प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएन गुप्ता ने बताया कि ओटी में लगी सरकारी सील को तोड़ा गया है। अस्पताल अवैध है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक भर्ती मरीज को तुर्कहा सीएचसी भेजा गया है। पुलिस अपना कार्य कर रही है। जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें