पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित रजवटीया चौराहे के पास सोमवार की सुबह सड़क पार करते समय एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटीया निवासी 65 वर्षीय अमिका प्रसाद गांव के चौराहे पर सोमवार की सुबह किसी कार्य से साइकिल से गए थे। वे वहां सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान वे बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। उधर घटना के बाद मौका पाकर बाइक सवार वहां से भाग गया।