पडरौना। जिले के पडरौना तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजस्व निरीक्षक की एक व्यक्ति से रिश्वत के रूप में रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में राजस्व निरीक्षक रुपये लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे जमीन की पैमाईश के लिए राजस्व निरीक्षक रुपये एक व्यक्ति से मांगे थे। वायरल वीडियो पडरौना तहसील का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि राजस्व निरीक्षक रुपये का ले रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है। इस संबंध में सदर तहसीलदार अभिषेक मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्य के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।