रामकोला। जनता इंटर कॉलेज के सामने बुधवार की शाम पांच बजे मरीज को देखने सीएचसी जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग का पैर फ्रैक्चर हो गया।
इसी दौरान उधर से गुजर रहे एसएचओ की नजर घायल बुजुर्ग पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसे सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के अमवा नरकू टोला निवासी 55 वर्षीय रामकैलाश यादव सीएचसी पर भर्ती एक परिचित का हाल जानने के लिए जा रहे थे। सीएचसी के समीप जनता इंटर कॉलेज के पास ही पहुंचे थे कि एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। संवाद