तरयासुजान। लालपहाड़ी यादव पुत्र विशुन यादव निवासी तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। उसके बेटे ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृत बुजुर्ग के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।