बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा कोटवा निवासी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग को जहरीले सर्प डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बरवा कोटवा निवासी बंशबहादुर (55) बुधवार रात भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात उन्हें किसी जहरीले सर्फ ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर पिपराइच सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीखपुकार मच गया। शुक्रवार को दोपहर बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।