फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Wed, 23 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के पास नहर पर मंगलवार की दोपहर को एक साइकिल सवार बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से विशुनपुरा सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर मौका पाकर चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव के माधोपुर टोला निवासी 65 वर्षीय रछई कुशवाहा मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे खेत देखकर साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वे मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी विशुनपुरा भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया। सूचना पर आई पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रामअवतार कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें