मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मठिया चौराहे पर रविवार की देर शाम एक हादसा हो गया। चिरगोड़ा गांव के निवासी 65 वर्षीय जगदीश मद्धेशिया की मठिया शाखा ड्रेन में फिसलकर डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जगदीश मद्धेशिया की मठिया चौराहे पर दुकान है। रोज की तरह रविवार की शाम भी वे दुकान के पास गए थे। इस दौरान पैर फिसल जाने से वे ड्रेन में गिर पड़े।
ड्रेन में अधिक पानी भरा होने के कारण आसपास मौजूद लोग उन्हें बचा नहीं सके। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर लेकर गए। घटना के बाद गांव और बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।