मथौली। कस्बा निवासी एक बुजुर्ग ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनके बेटी की शादी है।
कस्बा के वार्ड नंबर दो डाॅ. राजेंद्र प्रसाद नगर निवासी 60 वर्षीय मुनेब शनिवार को बागीचे की तरफ से गए थे। वहीं वे जहरीला पदार्थ खा लिए। कुछ देर बाद वे बागीचे में शोर मचाकर कहने लगे कि वे जहरीला पदार्थ खा लिए हैं। वहां मौजूद युवक उन्हें पकड़कर घर लाए और परिजनों को जहीराला पदार्थ खाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मथौली चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि मुनेब गोंड शराब के आदी थे। 28 मई को उनकी बेटी की शादी तय है। शादी के घर में पिता की मौत के बाद परिवार के लोगों में उदासी है।