फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर

Thu, 23 Apr 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चिऊरापाली गांव के मृतक मिश्री सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज-सिकटा मार्ग स्थित चिऊरापाली गांव के सामने बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गांव के 62 वर्षीय वृद्ध मिश्री सिंह की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चिऊरापाली के मिश्री सिंह (62) बुधवार की सुबह खेत की तरफ गए थे। लौटते समय गांव के प्रवेश द्वार के पास झांगा से कप्तानगंज जा रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मिश्री सिंह व गौरी बाजार थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी बाइक चालक प्रभु प्रजापति (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे कि रास्ते में ही मौत हो गई। घायल बाइक चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ दीपक सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें