तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के पास रविवार की सुबह करीब दस बजे एक बुजुर्ग डेमू ट्रेन के चपेट में आ गए। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई सेवरही पुलिस शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रकबा दुलमापट्टी गांव के गेट संख्या-38 सी से करीब 100 मीटर पूरब रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह करीब दस बजे सिवान से गोरखपुर जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग आ गए। इससे उनका शरीर दो हिस्सों में कट गया। बुजुर्ग लाल रंग की टीशर्ट और काले रंग की पैंट पहने थे। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई सेवरही पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शव का शिनाख्त नही हो सका। बाद में सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।