फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़कुलवा चौराहे पर हुआ हादसा, परिवार में मची चीख-पुकार
विज्ञापन


हाटा। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र के भड़कुलवा चौराहे पर बुधवार की शाम हाईवे पार कर रहे एक वृद्ध की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, मुजहना हेतिम निवासी रामाश्रय सिंह (65) बुधवार की शाम किसी काम से भड़कुलवा चौराहे पर आए थे। इसी दौरान वह हाईवे के दक्षिणी छोर से उत्तरी तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी हाटा की ओर से कसया की तरफ जा रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुई इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें