कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दीपराय में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई। पोस्टर फाड़ने के विवाद के बाद 60 वर्षीय रामभजन गिरी को मौत के घाट उतार दिया गया।
मांगुरिपट्टी निवासी रामभजन गिरी की हत्या का आरोप एक विशेष समुदाय के कुछ युवकों पर लगा है। यह विवाद यज्ञ के दौरान एक मकान पर लगे कथावाचिका के पोस्टर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
देर रात पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।