रामकोला। थाना क्षेत्र के गांव बैरिया इमिलिया में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने दो युवक पर मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
गांव के निवासी धनंजय यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मोबाइल का चार्जर लगाने से मना करने पर उनके पिता रामप्रीत यादव को थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी सोहेल अंसारी और जावेद अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर डायल 122 की टीम घायल पिता को सीएचसी रामकोला ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संंबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।