फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

जानकीनगर (कुशीनगर)। रविवार की शाम करीब छह बजे जानकीनगर चौराहे पर साइकिल सवार एक बुजुर्ग बाइक की चपेट में आ गए। इससे बुजुर्ग के साथ बाइक सवार भी घायल हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बुजुर्ग व युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर है। बाइकचालक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

धर्मपुर बुजुर्ग निवासी जीउत प्रसाद (58) रविवार की शाम करीब छह बजे जानकीनगर चौराहे से बाजार कर साइकिल से घर जा रहे थे। तभी कसया की तरफ से पडरौना के नौका टोला निवासी रहीम की बाइक की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में जीउत की मौत हो गई, जबकि रहीम की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुजुर्ग जीउत की मौत की जानकारी होने पर धर्मपुर बुजुर्ग के लोगों ने उनका पडरौना-कसया मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें