अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार को दोपहर करीब एक बजे साइकिल सवार बुजुर्ग को बोलेरो ने पीछे से ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी साधन से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर लेकर चले गए।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेन्दुरिया विशुनपुर निवासी 70 वर्षीय चन्द्रभान सिंह घर से साइकिल से जगदीशपुर चौराहे पर किसी काम से जा रहे थे। अभी सेन्दुरिया बाजार के पास पिपराइच कप्तानगंज मार्ग पर पहुंचे थे तभी पिपराइच की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से साइकिल सवार बुजुर्ग को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। इससे साइकिल सवार चन्द्रभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी साधन से मेडिकल काॅलेज गोरखपुर लेकर चले गए। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है।