रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के धुनवलिया फोरलेन क्रासिंग के समीप सोमवार की देर शाम को बाइक की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भेज दिया, जहां पर उपचार चल रहा है।
चौराखास थाना क्षेत्र के गांव कोटवा करजही निवासी 70 वर्षीय महेंद्र शर्मा साइकिल से रिश्तेदार के घर गए थे। देर शाम को वह घर लौट रहे थे कि धुनवलिया फोरलेन क्रासिंग के समीप बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक लेकर युवक भाग गया।