फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: सिपाही की बाइक से बुजुर्ग को लगी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Fri, 21 Jul 2023 11:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सिपाही की अनियंत्रित बाइक की ठोकर से रामऔतार कुशवाहा घायल हो गए। इस बीच ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सिपाही को लोगों ने पकड़ लिया। उधर लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह पांच बजे गोडरिया चौराहे पर सिपाही की बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सिपाही को पकड़कर विशुनपुरा पुलिस के हवाले कर हंगामा किया। स्थिति बेकाबू होता देख चार थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेवरही थाना में तैनात सिपाही राकेश यादव का स्थानांतरण रामकोला में हो गया है। जो शुक्रवार को सुबह पांच बजे सिपाही सेवरही से रामकोला बाइक से जा रहा था। वह अभी गोडरिया चौराहे पर पहुंचा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: MMMUT बीटेक फर्जी प्रवेश: तीन शिक्षक व पांच कर्मचारियों की पकड़ी गई लापरवाही, नोटिस जारी

वहां रामऔतार कुशवाहा पुत्र रोझा (60) अपने घर के सामने सड़क के किनारे थे, इससे वह अनियंत्रित बाइक की चपेटे में आ गए। रामऔतार सड़क पर गिरकर खून से लथफथ हो गए। इस बीच ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सिपाही को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


उधर लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर विशुनपुरा, सेवरही, बरवापट्टी, तुर्कपट्टी थाने की फोर्स पहुंच गई। लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सिपाही को थाने लेकर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें