फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को भी कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,522 हो गई है। इसमें से 5,419 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 44 हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 2,15,129 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को भी 3,177 नमूने लिए गए। देर शाम 1,596 लोगों की रिपोर्ट आई, जिनमें से 1,588 निगेटिव व आठ पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए गए लोगों में से एक हाटा क्षेत्र का, दो पडरौना क्षेत्र के, दो मोतीचक क्षेत्र के, एक नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र का, एक रामकोला क्षेत्र का व एक व्यक्ति किसी अन्य क्षेत्र का है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5522 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि कुल संक्रमण दर 2.56 प्रतिशत है, जबकि ठीक होने वालों की दर 98.13 प्रतिशत हो गई है। मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें