फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जन सुनवाई में 17 मामलों में आठ का निस्तारण

Thu, 15 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस सभागार में बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय के लिए आए कुल 17 मामलों में से आठ मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने सबसे पहले राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पुष्टाहार, कस्तूरबा विद्यालय की लड़कियों को मिलने वाली निशुल्क शिक्षा के साथ पुलिस विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद जनसुनवाई के लिए जिला पूर्ति विभाग के दो, पुलिस विभाग के तीन, राजस्व विभाग के तीन, आवास योजना के तीन, पेंशन के चार, दिव्यांग प्रमाण पत्र के दो समेत कुल 17 मामले प्रस्तुत हुए। उसमें से आठ मामलों को मौके पर निस्तारित कर शेष नौ मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर सात दिवस के भीतर आख्या प्रस्तुत करनें का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ऑगनबाडी केंद्र सोहरौना, इग्लिश मीडिएम प्राईमरी विद्यालय सोहरौना, कस्तुरबा गांधी बालिका (छात्रावास) खिरकिया का निरीक्षण कर उपस्थित बालिकाओं के साथ भोजन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें