फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

Thu, 15 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की सुविधा बहुत जल्द शुरू होगी। इसके लिए शासन परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भूमि चिन्हित कर अपनी रिपोर्ट बुधवार को शासन को भेजने का भरोसा दिया। विधानसभा में बीते दिनों तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने सदन में तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल स्थापित करने की मांग उठाई थी। सदन में बस टर्मिनल की मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर उप्र सरकार के विशेष सचिव ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को संबंधित मांग पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। विशेष सचिव के संस्तुति के अनुपालन में बुधवार को परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने विधायक डाॅ. असीम कुमार के साथ परियोजना के मुताबिक तमकुहीराज के गोड़इता श्रीराम में जमीन की उपलब्धता की जांच की। विधायक ने बताया कि जल्द ही तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें