फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज मनेगी ईद...मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज

Sat, 21 Mar 2026 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
म​स्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/सेमरियावां। जिले में ईद शनिवार को मनाई जाएगी। माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा पर अलविदा की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। पूरी दुनिया व मुल्क में अमन शांति और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन


खलीलाबाद के मोती नगर स्थित मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के साथ ही सेमरियावां, दुधारा, करही, बाघनगर, उसरा शहीद, दरियाबाद, मुंडाडीह, चिउटना, महदेव, बिगरामीर, सालेहपुर, कोहरियावां आदि स्थानों पर अलविदा की नमाज पढ़ी गई।जामा मस्जिद सेमरियावां में मौलाना मो. अरशद कासमी ने नमाज पढ़ाई, जबकि मदनी मस्जिद सेमरियावां में कारी नसीरुद्दीन ने नमाज अदा कराई।

मदनी मस्जिद में मौलाना मो. जैद नदवी ने कहा कि माह-ए-रमजान विदा हो रहा है। ये महीना सभी महीनों का सरदार है। इस माह में की गई इबादत का अजर बहुत ज्यादा होता। ये रहमत और बरकत का महीना है। इसकी रातें बहुत अमूल्य हैं। माहे रमजान की तरह अन्य दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। नमाज की पाबंदी करें। पवित्र धर्म ग्रन्थ कुरआन पढ़ें।
विज्ञापन

000000000
लोगों ने चांद का किया दीदार

सेमरियावां। रहमत, मगफिरत और जहन्नुम से निजात का महीना रमजान पूरा हो गया। रमजान का 30वां रोजा शुक्रवार को मुकम्मल हो गया। शाम में इफ्तार के बाद ईद का दीदार करने के लोग घर व मस्जिदों की छतों पर चढ़ गए। ईद का चांद नजर आते ही लोग खुशी से उछल पड़े। एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी हो गया। सोशल मीडिया पर ईद चांद का फोटो वायरल होने लगा।
घर से लेकर मस्जिद, ईदगाह, गली मोहल्लों की साफ-सफाई पूरी हो चुकी है। ईद की तैयारी के लिए नए नए कपड़ों के इंतजाम पहले से ही किए जाते रहे हैं। सभी ईदगाह एवं मस्जिदों ईद-उल-फित्र की नमाज के वक्त का एलान कर दिया गया है। घरों में ईद की खुशी के लिए विशेष तैयारी पूरी कर ली गई है। ईद की खुशी में कोई कमी न रहे, इसीलिए शुक्रवार को देर तक बच्चों की खुशी के लिए अभिभावक जम कर खरीदारी करते रहे हैं।
सेमरियावां, बागनगर, दुधारा, लोहरौली, चिउटना, करही, उसरा शहीद, अगया, सालेहपुर, नव्वागांव, चिउटाना और दानुकोईया आदि चौराहों की दुकानों पर ईद की तैयारी के लिए काफी भीड़ देर तक जमा रही। ईद की खुशी को यादगार बनाने के लिए गारमेंट ,जूता चप्पल, प्रसाधन, किराना,दूध, मिठाई, फल, ड्राई फ्रूट, जनरल स्टोर की दुकानों पर खूब जमकर खरीदारी की गई। देर शाम तक दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने बताया कि बहुत खुशनसीब है वह लोग जिन्हें माह ए रमजान नसीब होता है। अल्लाह से दुआ है यह रहमत, बरकत का अगले साल फिर नसीब हो।
हाफिज एजाज मुनीर ने बताया कि माह-ए-रमजान अपनी सारी रहमतों, बरकतों और रूहानी नेमतों के साथ समाप्त हो गया है। रोजेदारों ने पूरा महीना अल्लाह की इबादत, रोजा, तौबा, कुरान की तिलावत, तरावीह, दान-पुण्य, और दुआ और माफी मांगने में बिताया।
विज्ञापन

000000



ईद की नमाज का समय

मक्की जामा मस्जिद मोती नगर- 8:00 बजे
जामा मस्जिद मेंहदावल- 7:30 बजे
नई बाजार मेंहदावल- 8:00 बजे

पश्चिम टोला मेंहदावल- 8:00 बजे
करही ईदगाह- 8.30 बजे

सेमरियावां जामा मस्जिद- 8.00 बजे

दानोकुइयां मदरसा- 8.00

सालेहपुर ईदगाह- 8.00 बजे

बाघनगर मदरसा - 8.00 बजे
सेहुड़ा ईदगाह- 7.30 बजे

कोहरियावां ईदगाह- 7.45

दुधारा ईदगाह- 7.30

उंचहरा कला मदरसा-7.45

उसराशहीद मरकज- 8.30 बजे

मस्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें