फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अंडा और चिकन की होगी होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में अंडा और चिकन की होगी होम डिलीवरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। लॉकडाउन में अंडा और मुर्गा के मीट की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने अंडा और मुर्गा के मीट की बिक्री के लिए हरी झंडी दे दी है। परंतु इसे होम डिलीवरी के जरिए मुहैया कराया जाएगा और ग्राहकों को लॉकडाउन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इसके लिए 72 अंडा फार्म और 50 पोल्ट्री फार्म संचालकों को पास जारी किया जा चुका है।
मांसाहारी भोजन की ख्वाहिश रखने वाले लोगों की इच्छा लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से ही पूरी नहीं हो पा रही है। क्योंकि शाक-सब्जियां तो ठेले के माध्यम से उन्हें मिल जा रही हैं, लेकिन अंडा और मुर्गा बेंचने वाले दुकानदार पुलिस की सख्ती के भय से सड़क पर निकलने से बच रहे हैं। इसका भरपूर नुकसान अंडा और मुर्गा फार्म संचालकों को उठाना पड़ रहा है। इनके हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अंडा और मुर्गा बिक्री की इजाजत दे दी है, लेकिन दुकानें नहीं खुलेंगी। इसकी बिक्री ठेले के माध्यम से होम डिलीवरी के जरिए की जाएगी। ग्राहक दरवाजे के सामने से गुजर रहे ठेले से अंडा अथवा मुर्गा खरीद सकेंगे, लेकिन एक मीटर से अधिक का फासला वहां भी रखना होगा।
विज्ञापन

अंडा और चिकन के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसलिए शासन ने इसकी बिक्री का आदेश दिया है, लेकिन इसे काटकर दुकान पर नहीं बेंचना है। अंडा के लिए 72 और मुर्गा की होम डिलीवरी के लिए 50 व्यवसायियों को पास जारी किया गया है। वे ठेले पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए इसकी बिक्री कर सकते हैँ। मुर्गा खड़ा ही बेंचना है। इसके लिए शासन से आदेश आ चुका है।
विज्ञापन

-डॉ. एसके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
कुत्तों के लिए रोटी डालने की अपील
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए लॉकडाउन में कुत्तों का ख्याल भी रखने की अपील की है। लॉकडाउन में उनके लिए आहार का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने लोगों से आस-पास रहने वाले कुत्तों को कम से कम एक रोटी जरुर देने की अपील की है। ताकि कुत्ते भूखों न मरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें