फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती समेत 12 जिलों की टीमें क्वार्टर फाइनल में

Thu, 29 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
खो-खो चैम्पियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीजी सीनीयर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय 45 वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनीयर महिला खो-खो चैम्पियनशिप के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बस्ती समेत 12 जिलों की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शंभू चौधरी, सपा नेता केडी यादव, डॉ. उपेंद्र सिंह ने दूसरे दिन के खेल की शुरूआत कराई। इसके बाद खेले गए मुकाबले में आजमगढ़ ने गोरखपुर को हराया। इसके अलावा रायबरेली, हरदोई, बलिया, बिजनौर, इलाहाबाद, जौनपुर, बस्ती, आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों से आई महिला खिलाडियों ने अपना-अपना मुकाबला जीता।
इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता सिंह, डॉ. पप्पू यादव, मनोज यादव, महेंद्र चौधरी, बीएन मिश्र, प्रबंधक एसपी सिंह, विनोद कुमार सिंह, कनक चक्रधर, संतोष सिंह,  सुनील पांडेय, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें