फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल

Fri, 24 May 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के भटवलिया के समीप बृहस्पतिवार को सेवरही-तमकुहीराज मार्ग पर बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में चालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने तीनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया, जहां सभी इलाज का चल रहा है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी निवासी नवीन तिवारी (23) ई-रिक्शा चलाते हैं। बृहस्पतिवार को सेवरही से सवारी लेकर तमकुहीराज के लिए चले। इसी दौरान तमकुहीराज नगर पंचायत के भटवलिया के समीप तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद ई-रिक्शा पलट गया। इससे सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी निवासी चालक नवीन तिवारी, बेनिया टोला निवासी सावित्री देवी ( 60 ) और इसी गांव की निवासी रमावती देवी (60) घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने तीनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें