फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : लखनऊ-कानपुर के लिए बढ़ेंगी बसें, होगी सहूलियत

Fri, 26 Sep 2025 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पडरौना डिपो ने दशहरा पर्व के दौरान लखनऊ और कानपुर के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। डिपो द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पडरौना। शारदीय नवरात्र पर घर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पडरौना डिपो की तरफ से लंबी दूरी की बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए डिपो की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लंबी दूरी के संचालन के लिए चिन्हित बसों की फिटनेस आदि कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं बस संचालन में लगाए जाने वाले चालक और परिचालकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इन बसों का संचालन दशहरा के तीन दिन पहले से तीन दिन बाद तक होगा। पडरौना डिपो के बेड़े में निगम की कुल 40 बसें हैं। इसमें से छह बस पडरौना बस स्टेशन और 14 बसें जिले के अलग-अलग स्थानों से संचालित होती हैं। लखनऊ और कानपुर में प्राइवेट व सरकारी कार्यालयों में नौकरी करने वालों के अलावा छात्र पढ़ाई भी करते हैं। ये सभी दशहरा के त्योहार में घर आते हैं। इसको देखते हुए पडरौना डिपो ने लखनऊ और कानपुर के लिए संचालित कुल 20 बसों के अलावा 20 फीसदी बसों की संख्या बढ़ा दी है। यानी अब लखनऊ और कानपुर के लिए पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 25 बसों का संचालन होगा।
शेष बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए डिपो की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लंबी दूरी के लिए चिन्हित बसों का फिटनेस कराया जा रहा है। वहीं इन बसों के लिए चालक और परिचालकों की ड्यूटी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन बसों का संचालन दशहरा के तीन दिन पहले से तीन दिन बाद तक होगा। इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि दशहरा पर लखनऊ और कानपुर से जिले में आने वाले सवारियों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें