फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम के निरीक्षण में तीन कर्मी अनुपस्थित मिले, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील में मंगलवार को एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। सुबह 10:05 बजे उनके अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मंच गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व कार्यालय (आरके) में तैनात दो राजस्व कर्मी और एक अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने उनकी अनुपस्थिति दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने लापरवाह कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील कार्यालय में समय पर उपस्थिति अनिवार्य है और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने यह भी कहा कि निजी कार्य से अवकाश लेने के लिए नियमानुसार पूर्व में छुट्टी स्वीकृत कराना आवश्यक है, अन्यथा अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम की इस सख्ती का तत्काल असर देखने को मिला। तहसील परिसर में इधर-उधर बैठे या अनावश्यक रूप से घूम रहे कर्मचारी तुरंत अपने-अपने पटल पर लौटकर कार्य में जुट गए। अचानक हुए निरीक्षण से कर्मचारियों के चेहरों पर भय और सतर्कता साफ दिखाई दी। एसडीएम ने अन्य पटलों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी से आम जनता को परेशानी होती है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्देशों के बावजूद कार्यों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एक राजस्व अधिकारी को भी कड़ी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें