अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब चार बजे महुअवा खुर्द चौराहे के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भेजवाई, जहां उनका इलाज चल रहा है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव गगराई निवासी 35 वर्षीय बृजेश पटेल और गांव डोमबरवा निवासी 25 वर्षीय शिवम साहनी दोनों अपने-अपने बाइक से पिपराइच की तरफ से आ रहे थे। वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द चौराहे के पास एक-दूसरे को ओभर टेक करने के चक्कर में दोनों बाइक आपस में भिड़ गए। इससे दोनों बाइक चालक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आए जगदीशपुर पिकेट पर मौजूद कांस्टेबल अनिल यादव व पंकज यादव ने कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर पुलिस पिकेट ले गई।