फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल में महिलाओं ने शपथ ली

Mon, 19 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कच्ची शराब से हो रहे नुकसान को देखते हुए सोमवार को कई महिलाएं कप्तानगंज के दुर्गा चौक पर एकत्र हुईं।
विज्ञापन

पंडाल में दुर्गा प्रतिमा के समक्ष महिलाओं ने शपथ ली कि इलाके में कहीं भी कच्ची शराब बेचने नहीं देंगी।
इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगी। महिला संगठन की अध्यक्ष शीला चौधरी ने कहा कि कच्ची शराब बनाने और बिक्री होने से गांवों का वातावरण दूषित हो रहा है।
दिहाड़ी मजदूर और गरीब तबके  के लोग ही इसका सेवन करते हैं। वे अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा कच्ची शराब पर खर्च कर देते हैं, जिससे उनके पाल्यों का भरण पोषण ठीक से नहीं होता।
विज्ञापन

नवरात्र में सभी महिलाओं को शपथ लेनी होगी कि वे कच्ची शराब बनाने और बेचने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ कई बार भट्ठियों को तोड़ा गया है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सुभागी देवी, द्रौपदी देवी, सरिता देवी, बिंदू देवी, अलका देवी, मीना देवी, दुर्गावती देवी, मैरुन नेशा, बासमती देवी, आरती देवी, कौशल्या देवी, मैना देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें