फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश न होने से गांव वाले खफा लेखपाल के खिलाफ दिया धरना

Sat, 03 Feb 2018 01:39 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पैमाइश न होने से गांव वाले खफा लेखपाल के खिलाफ दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। बतरौली धुरखड़वा गांव के लोगों ने शुक्रवार को हलका लेखपाल के खिलाफ मंदिर परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारी लेखपाल पर जमीन की पैमाइश करने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा रहे थे। करीब दो घंटे बाद धरना दे रहे लोगों से एसडीएम से फोन पर बात हुई। बातचीत के दौरान गांववालों ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


बतरौली धुरखड़वा के ग्राम प्रधान सुभाष कुशवाहा सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि शिव-पार्वती मंदिर अमरगढ़ कोट स्थान की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। चूंकि यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला लगता है। इसलिए जमीन की पैमाइश कराकर उसे कब्जामुक्त कराया जाए। गांव के लोगों ने हलका लेखपाल से मिलकर पैमाइश की मांग की थी। ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोगों का आरोप था कि पैमाइश के लिए लेखपाल ने पहले एसडीएम से आदेश कराने को कहा। आरोप है कि प्रधान ने पैमाइश का आदेश लाकर दिया तो लेखपाल 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। रकम न देने पर लेखपाल ने दो दिन में पैमाइश करने की बात कही। उसके बाद मिलने पर लेखपाल ने शुक्रवार को पैमाइश करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान का आरोप था कि लेखपाल को फोन करने पर उनसे रुपये की मांग की गई। इससे  नाराज होकर गांव के लोगों ने मंदिर परिसर में धरना दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम से फोन पर बात हुई। उन्होंने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। एसडीएम गुलाब चंद का कहना है कि सूचना मिली है। लेखपाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। धरने में नंदलाल कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह, मुन्ना अंसारी, सुदामा सिंह, मैनेजर गुप्ता, शंभू कुशवाहा, दीनानाथ सिंह, नरेश कुशवाहा, मुखा दास, मुन्नीलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें