फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मौसम में बदलाव से आरोग्य मेले में बढ़े मरीज, 1395 को मिला उपचार

Mon, 15 Jun 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को जांच करते डॉ. संजय कुमार।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1395 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 606 पुरुष, 667 महिला व 138 बच्चे शामिल रहे। मौसम में उमस भरी गर्मी व बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। सांस के 112, पेट के 145, शुगर के 170, त्वचा के 221 व टीबी के संभावित कुल 15, खून की कमी के 07, हाइपरटेंशन के 103 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

शहर के गायत्रीनगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. उमर जमा की अगुवाई में 50 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 22 पुरुष, 26 महिलाएं व बच्चे शामिल रहे। 18 वायरल बुखार, 15 पेट व गैस सहित 10 उल्टी दस्त से प्रभावित मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
उजारनाथ संवाद के अनुसार, आरोग्य मेले में 40 मरीजों का उपचार किया गया। पांच किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने त्वचा रोग, खांसी, वायरल बुखार, पेट दर्द सहित अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। मेले में एएनएम प्रेमा राय, वंदना सिंह और सविता मौर्य ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पांच किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया। स्वास्थ्य टीम में जमील अहमद वारसी, शंभूशरण पांडेय, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, आशा, संजू त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी, सोनम देवी, सीमा देवी, कलावती देवी, संध्या, जहाना खातून, चांदमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में आयोजित आरोग्य मेले में 76 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि.एचपीवी एक वायरस है, इससे महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) होने का खतरा होता है। वैक्सीन किशोरियों को लगाया जाता है। एलटी तृप्ति ने बताया कि शुगर के 10, त्वचा के नौ टायफाइड के दो व टीबी के तीन सहित बुखार के छह मरीजों की जांच की गई।
बोदरवार संवाद के अनुसार, पीएचसी बोदरवार में आरोग्य मेले के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने किशोरियों को यह टीका लगवाने के लिए जोर दिया,ताकि उन्हें बाद में गर्भाशय के कैंसर जैसी जानलेवा रोग से निजात मिल जाए।

करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को जांच करते डॉ. संजय कुमार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें