फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्राथमिकता के आधार पर होगा विकास, जनप्रतिनिधियों ने सौंपी सीएम को सूची

Mon, 15 Jun 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का फीड बैक लिया और प्राथमिकता के आधार पर आगे कराए जाने वाले कार्यों की सूची तलब की। जनप्रतिनिधियों के अनुसार, मुख्यमंत्री को सौंपे गए विकास कार्यों के धरातल पर उतरने के साथ जिले की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने बड़े व लंबे समय से लंबित पड़ी परियोजनाओं व लोगों की मांगों को प्रमुखता से ध्यान देते हुए विकास कार्यों की सूची व उनसे जुड़ी विस्तार से जानकरी मुख्यमंत्री को दी है। जनप्रतिनिधियों को उम्मीद भी है कि उनके तरफ से दिए गए विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया जिले के गौरीबाजार से हाटा होते हुए कप्तानगंज जाने वाली सड़क की चौड़ाई सात मीटर से 12 मीटर बढ़ाने, गोरखपुर से पिपराइच तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण को कप्तानगंज तक बढ़ाने, हाटा से पिपराइच मार्ग के चौड़ीकरण करने, रामकोला-कसया मार्ग चौड़ीकरण, करहिया हजारीपट्टी सड़क चौड़ीकरण सहित नारायणी नदी पर पुल के शिलान्यास करने सहित विकास कार्यों को पूरे करने के लिए तथ्य सहित कागजात सौंपा गया है।- विजय कुमार दूबे,सासंद कुशीनगर

00000
जिला मुख्यालय स्थित दमवतिया से माघी कोठिलवा सड़क चौड़ीकरण, बकुलहां से नरचोचवा तक सड़क चौड़ीकरण, परसौनी रेलवे अंडर पास के फ्लाईओवर निर्माण, भैरोगंज, माघीकोठिलवा, श्रीराम चौक पर पुल निर्माण,बलकुड़िया-पिपरा मार्ग पर पुल सहित कई छोटी परियोजनाओं के लिए सूची दी गई है। महिला थाना के पास पुल चौड़ीकरण, खन्वार मंदिर रोड के चौड़ीकरण संबंधी प्रस्ताव दिया गया है। -मनीष जायसवाल,विधायक,पडरौना
विज्ञापन

00000
कसया-रामकोला मार्ग चौड़ीकरण, कुबरेस्थान-शिवपुर मार्ग चौड़ीकरण, भव्य आडिटोरियम निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, कसया नगर के डॉक बगले को तोड़कर नया सर्किट हाउस बनाने व घाघी नदी पर कुड़वादिलीपनगर सहित दो स्थलों पर पुल का निर्माण कराए जाने संबंधी विकास कार्यों की रूपरेखा सौंपी है। -पंचानंद पाठक, विधायक, कुशीनगर
00000
चार दीर्घ सेतु निर्माण का प्रस्ताव सौंपा गया है। इसमें नारायणी नदी के अमवादीगर व बांसी नदी के धोकरहां, गौरी घाट व खैरवा में दीर्घ सेतु बनाने की मांग शामिल हैं। क्षेत्र के पांच मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया गया है। जिसमें सलेमगढ़-टड़वा सेवरही मार्ग, बरवापट्टी-दुदही मार्ग व सेवरही-गौरी श्रीराम मार्ग शामिल है। इसके अलावे 80 अन्य सडकें भी कार्य योजना में शामिल हैं। -डॉ. असीम कुमार, विधायक, तमकुहीराज
00000
दुदही क्षेत्र में बड़हरा से लेकर बैकुंठपुर तक करीब 10 किमी तक सड़क सड़क निर्माण, त्रिमुहानी घाट से धनहा गांव तक करीब छह किमी, पावानगर गेट से छोटी नहर की पटरी बडहरा से जोगिया होते हुए अमवा महंथ तक सड़क चौड़ीकरण व नव निर्माण का प्रस्ताव सौंपा है। -सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक, फाजिलनगर
00000
क्षेत्र की सड़कों व संपर्क मार्गों को विकसित करने, आधारभूत संरचना व जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन कराए जाने की मांग की गई है। परियोजनाओं के तय समय में पूरा कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है,इससे विधानसभा चमक उठेगा। -विवेकानंद पांडेय, विधायक,खड्डा
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें