फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया दुबई, घर से रुपये मंगाकर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया दुबई, घर से रुपये मंगाकर लौटा
विज्ञापन

समउर बाजार (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के महुअवा तिवारी गांव के एक युवक को विदेश में अच्छी कंपनी में काम दिलवाने की बात कह एक जालसाज ने 80 हजार रुपये एेंठ लिया और टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। वहां काम के अभाव में डेढ़ महीना भटकने के बाद घरवालों से हवाई टिकट के लिए रुपये मंगाकर युवक किसी तरह से घर लौटा। दबाव पड़ा तो एजेंट ने रुपये वापस करने की हामी भरी, लेकिन अब मुकर गया है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पटहेरवा थाने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस गांव के रामसकल तिवारी ने पटहेरवा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि समउर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने उनके बेटे नितेश को दुबई की एक कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने को कहा था। इसके लिए एजेंट ने 80 हजार रुपये लिए थे। 22 सितंबर को अरबी व अंग्रेजी भाषा में लिखा वीजा देकर वाराणसी से दुबई के लिए हवाई जहाज में बैठा दिया। दुबई पहुंचने पर वहां की कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वर्क वीजा नहीं, बल्कि टूरिस्ट वीजा है। परेशान नितेश कई दिन तक दुबई में सड़क पर घूमता रहा। संयोगवश महराजगंज एवं बिहार प्रांत के कुछ लोग मिले जिनकी मदद से भोजन व रहने की व्यवस्था हुई। परिजनों को जानकारी हुई तो दुबई से वापसी की टिकट के लिए रुपये भेजा। तब जाकर नितेश घर पहुंचा। यहां आने पर इसको लेकर एक पंचायत बुलाई गई। आरोपी एजेंट ने 50 हजार रुपये वापस करने की बात मान ली। कुछ दिन बाद जब रुपये देने की नौबत आई तो मारपीट पर उतारू हो गया। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसएसआई ब्रजेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोरी को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें