फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक युग में आगे बढ़ने के लिए विज्ञान में अग्रणी होना जरूरी: मंत्री

विज्ञापन
साखोपार इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्र - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
आधुनिक युग में आगे बढ़ने के लिए विज्ञान में अग्रणी होना जरूरी: मंत्री
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज साखोपार में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन व विज्ञान प्रदर्शनी
कसया। किसान इंटर कॉलेज साखोपार में रविवार को अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने विज्ञान से जुड़े विविध मॉडल प्रस्तुत किए। उसे देख आगंतुकों ने छात्र-छात्राओं की खूब प्रशंसा की।
उद्घाटन बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के साथ प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री ने जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत मॉडल व विज्ञान से जुड़े उपकरणों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को प्लेटफार्म मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आगे बढ़ना है तो विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी होना होगा।
प्रदर्शनी में जिले के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी में भाग लिया। इसमें कालेज की आंकना गौतम ने वाटर टेस्टिंग, विकास पटेल ने ड्रोन कैमरा, स्मार्ट साइलेंसर राहुल सोनी, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के छात्र अमरीश गुप्ता ने अपनी टीम के साथ पानी परिष्कृत करने की मशीन, जेपी इंटर कॉलेज के छात्रों ने ह्यूमेन राइट सोशल रोबोट ग्रुप आफ एमबीबीएस और महर्षि अरविंद विद्या मंदिर के छात्र ने प्रदूषण मुक्त वाहन बनाया था। ंप्लास्टिक से होने वाले नुकसान, ग्लोबल वार्मिंग, बैड इफेक्ट्स ऑफ प्लास्टिक, अभियान आदि पर भी छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत किया। जूनियर कक्षा के छात्रों ने ज्वालामुखी आदि बनाकर लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहोरापुर की निर्जला गोंड को प्रकाश संश्लेषण पर आधारित प्रदर्शनी के लिए दिया गया। द्वितीय पुरस्कार डुमरी मलाव के कर्णधार को वैक्यूम क्लीनर के लिए तथा तृतीय पुरस्कार पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधुआं की छात्रा दिव्या जोशी को चंद्रयान-2 की प्रदर्शनी के लिए दिया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम अन्नू पासवान दुर्घटना से बचाव के लिए, द्वितीय सुनील कुशवाहा को मॉडर्न टार्च और तृतीय विक्की कुमार यादव को लॉजिक गेट के लिए दिया गया।
वहीं विशिष्ट पुरस्कार के लिए किसान इंटर कालेज साखोपार के अजय पटेल, राहुल सोनी, राजन पटेल और अकरम रजा को दिया गया। सरस्वती वंदना सेंट जेवियर्स की अंशिका, उत्कर्ष तिवारी, श्रेयांश ने प्रस्तुत किया। संचालन रणधीर चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, बीएसए विमलेश कुमार, भगवंत सिंह, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी , कनिष्क सिंह, पवन पांडेय, अजय तिवारी, शैलेश सिंह, गिरिजेश सिंह, सीबी सिंह, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें