फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर, लिए दवाओं के सैंपल

विज्ञापन
दुदही बाजार में दवा की दुकान जाँच करते ड्रग इंस्पेक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
शिकायत पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर, लिए दवाओं के सैंपल
विज्ञापन

दुदही। एक ग्राहक की शिकायत पर शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने दुदही बाजार के चांदनी चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच की। वहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई तथा दो दवाइयों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव के निवासी गिरिजेश चौबे ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि दुदही बाजार के इस मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दवा बेची जा रही है। इसकी जानकारी होने पर ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक शुक्रवार की शाम को दुदही बाजार पहुंचे और मेडिकल स्टोर में जांच की। जांच में तथ्य सामने आया कि दो टेबलेट एक्सपायर हो गए थे, जिसे दवा विक्रेता ने गलती से दे दिया था। मेडिकल स्टोर में धूल मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने नाराजगी जताई और दो दवाइयों के सैंपल लिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें