फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सऊदी अरब में चालक की मौत

Tue, 19 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के मेहदिया उर्फ सुमही बुजुर्ग गांव निवासी इरफान (30) की सऊदी अरब में हादसे के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इरफान (30) पुत्र ओशी अहमद पिछले चार साल से सऊदी अरब के रियाद में ठेकेदार के माध्यम से पोकलैंड चलाते थे। बताया जा रहा है कि 16 मई की शाम वह कार्यस्थल पर पोकलेन चला रहे थे। इसी दौरान ऊपर से डिवाइडर का एक हिस्सा टूटकर मशीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

हादसे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बड़े भाई रिजवान भी सऊदी अरब में ही दूसरी जगह पर रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें