फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से पांच झोपड़ियां राख सात पशुओं की जान गई

Tue, 19 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के खैरा टोला में रविवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच झोपड़ियां राख हो गईं। आग लगने से सात बकरियों और एक भैंस की मौत हो गई। करीब एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मुस्तफा, इशू, इशहाक व शमसुद्दीन समेत अन्य लोगों की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में अनाज, कपड़े, बर्तन, दो बाइक, एक साइकिल सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। शमसुद्दीन की दो बाइक भी आग में पूरी तरह नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें