फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन पलटने से चालक और दो नर्तकियां घायल

Thu, 12 Dec 2024 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना-दुदही मार्ग पर बसहिया गांव के गायत्री मंदिर के समीप मंगलवार की रात आर्केस्ट्रा पार्टी ले जाते समय मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे वाहन चालक समेत दो नर्तकियां घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद नर्तकियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा से मैजिक वाहन में सवार होकर आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार कोतवाली पडरौना क्षेत्र के किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान सिधुआ बाजार के आगे बसहिया बनबीरपुर गांव के पास मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें वाहन चालक व नर्तकी सोनी और सानिया समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलावस्था में चालक वहां से भाग निकला। दोनों नर्तकियों को सिधुआ बाजार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें