रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बुधवार को कहा कि सबसे पहले पेराई शुरू करने के साथ गन्ना मूल्य भुगतान कर मिल अपने रिकॉर्ड को कायम रखा है। किसान बिचौलियों से सावधान रहें। चीनी मिल एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर रही है। 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना का मूल्य 13.97 लाख रुपये किसानों के खाते में भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय बिचौलिया क्षेत्र में हावी हो गए हैं, जो औने-पौने दाम पर किसानों का गन्ना खरीद कर ऊंचे दामों पर बिहार की चीनी मिल को सप्लाई कर रहे हैं। किसानों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। इस मौके पर फैक्ट्री प्रबंधक मानवेंद्र राय मौजूद रहे। संवाद