पडरौना। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो व अधिक समय से एक ही अस्पताल पर तैनाती के मामले में सीएमओ ने कप्तानगंज सीएचसी में तैनात डाॅक्टर परवेज को नेबुआ नौरंगिया में स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थानांतरण को लेकर विभाग में चर्चा चल रही है। वहीं वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
सीएमओ डॉक्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि डाॅक्टर परवेज कप्तानगंज सीएचसी पर लंबे समय से तैनात थे। उनके खिलाफ मिल रही शिकायतों के आधार पर नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। संवाद