पडरौना। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके संघर्ष और राष्ट्रहित में योगदान पर चर्चा की। डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि तभी होगी, जब उनकी बनाई विधि व्यवस्था का हर नागरिक पालन करे। बाबा साहेब समतामूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। इस कार्यक्रम में एसपी राजू बाबू सिंह, सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली। श्रीराम चौक से कठकुइया बाजार सेमरा तक निकाली गई प्रभात फेरी में प्रदीप पांडेय, मोहन खरवार, रमेश मिश्रा, प्रभुनाथ गुप्ता, रामआशीष, विजय सोनी, शंकर मिश्र, उदयभान पाेंय, शंकर गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार सुबह नौ बजे विशुनपुर बरियापट्टी में भी डॉ. अंबेडकर की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें मठिया भोकरिया, पडरौन मडुरही, दुदही, बांसगांव, जटवलिया, दशहवा, धोकरहा, अमवादीगर, रामपुर बरहन सहित कई गांवों के मालवाहक पर झांकी सजाकर जुलूस निकाला। इसमें विजय गौतम, रमेश भारती, सुभाष प्रसाद, गोरख प्रसाद, मनिंद्र किशोर, नंदलाल भारती, हरिकिशोर भारती, कुंदन भारती, पप्पू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, प्रदीप, इनामुल हक़ आदि शामिल थे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार विधायक रामानंद बौद्घ ने कस्बे में भ्रमण के बाद बलुआ तिराहे पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दलित बस्ती में पहुंचकर लोगों का हाल जाना और वहां झाड़ू भी लगाया। इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, दरोगा कुंवर, विश्वजीत गोविंद राव, अमित गोविंद राव, हरिलाल कुशवाहा, भानु यादव, हरेंद्र राव, नंदलाल गौड़, ओमकार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।